फेंगशुई का ये सामान घर में रखने से बना रहता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 08:55 AM (IST)

चीनी फेंगशुई में कुछ ऐसे सामान के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से सभी तरह की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। चाईनिज लोग अपने घर में सुख-शांति कायम रखने के लिए इन चीजों को खास अहमियत देते हैं। आप भी इन चीजों को अपने घर में रख कर लाभ उठा सकते हैं। आईए जानें कौन सा है वो खास सामान


तीन टांगों वाला मेंढ़क: इसे लकी चार्म माना जाता है। घर के अंदर मेनगेट के पास इसे सजाएं। किचन और वॉशरूम में इसे कभी नहीं रखें।


लाफिंग बुद्धा: हंसते हुए बुद्धा की मुस्कान में समृद्धि का राज छिपा है। इन्हें घर के मुख्य कमरे में तिरछी दिशा में स्थापित करें।


गोल्डन फिश: फेंगशुई मानता है की घर में रखी मछलियां सौभाग्य में वृद्धि करती हैं। इन्हें ड्राइंगरूम में रखें। आपके आशियाने में कभी भी धन को लेकर समस्याएं नहीं आएंगी।


तीन सिक्के: घर के मुख्ययद्वार पर अंदर की ओर लाल रिबन से बंधे तीन सिक्के टांगने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है।


कछुआ: फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र दोनों में कछुए को शुभता का प्रतीक माना गया है। इसे कार्य स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखें। कभी भी नाकामयाबी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।


रूम फाउंटेन लगाएं: इससे रूम में सौहार्द और सुख आता है।


लटकाने वाले शीशे घर में लगाएं: हैंग मिरर लगाने से घर में सकारात्‍मक ऊर्जा आती है। बस इतना याद रखें कि ऐसे मिरर को घर के मुख्‍य दरवाजे के ठीक सामने कभी न लगाएं। इससे सकारात्‍मक ऊर्जा वापस हो जाती है।

 
नकली की बजाय असली पौधों और फलों को लगाएं: ताजे फूलों को घर में सजाएं, इससे मन में खुशी होती है और घर, सकारात्‍मक ऊर्जा भरे माहौल में रम जाता है। अगर आप पति-पत्‍नी के बीच सम्‍बंधों को मधुर रखना चाहते है तो संतरे या नींबू के बोनसाई को कमरे में लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News