भविष्यफल: गुरु रख रहे हैं सूर्य पर आंख, किसकी जमेगी समाज में धाक

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 07:56 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: गुरुवार 15.02.18 चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का विशेष उपाय: सामाजिक ख्याति हेतु विष्णु मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं गुरवे गुणिने नमः ॥ इस गुरु मंत्र से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है।


मेष: फाइनैंशियल डील फाइनलाईज होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी।


वृष: उत्साह में वृद्धि होगी। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। 


मिथुन: उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटना होने के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी। 


कर्क: पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।


सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश दिन भर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा।


कन्या: यात्रा सुखद रहेगी व मनोरंजन होगा। नया साथी मिल सकता है। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर सपोर्ट करेगा। 


तुला: चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।


वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रैस होंगे। 


धनु: उधार न दें वरना पैसे फंसेगा। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी के उपयोग से पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।


मकर: सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड़ न्यूज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी। 


कुंभ: क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख काम करेंगे। 


मीन: उच्च रक्तचाप से बचें व योग का सहारा लें। दोस्तों से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News