भविष्यफल: गुरु-मंगल का तुला में मेल, अब दौड़ेगी भाग्य की रेल

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 08:06 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 07.12.17 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक। 


आज का विशेष उपाय: भाग्योदय के लिए शिवालय में पीले फूलों की माला चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ जयावहाय नमः ॥ इस गुरु मंत्र से भाग्य बलवान होता है।


मेष: सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर के आसपास फंक्शन में जाएंगे। 


वृष: हर मामले में दिल की ही सुनेंगे। समय के साथ बदलने की कोशिश करें। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। 


मिथुन: उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटनाग्रस्त होने के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी। 


कर्क: बिजनैस डील से लाभ होगा। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।


सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी। झंझट वश दिन भर व्यस्त रहेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।


कन्या: यात्रा सुखद रहेगी। नया साथी मिल सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से मुलाकात होगी। पार्टनर सपोर्ट करेगा। 


तुला: चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों के उत्साहवर्धन हेतु प्रयास करेंगे।


वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे। 


धनु: उधार न दें, पैसे फंस सकते हैं। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी का यूज कर पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।


मकर: सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगी। 


कुंभ: दोपहर तक जरुरी काम निपटा लेंगे। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी में निराशा हाथ लगेगी।


मीन: पुराने मित्र मिलेंगे। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News