जानिए, आने वाले समय में किस तारीख को मनाई जाएगी दिवाली

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 11:47 AM (IST)

सनातन धर्म में दीपावली के पर्व को अत्यंत महत्ता दी गई है। इस दिन सभी लोग अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा करके, स्वयं भी शुद्ध पवित्र होकर रात्रि को विधि-विधान से गणेश लक्ष्मी का पूजन कर उनको प्रसन्न करने का प्रयत्न करते हैं। दीपावली के त्यौहार में लक्ष्मी पूजन एक ही भावना से किया जाता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन का प्रकाश लेकर आएं। हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाता है। ये पर्व पंच महोत्सव के रूप में मनाए जाने का विधान है यानि ये त्यौहार पांच दिन (धनतेरस से भाई दूज तक) मनाया जाता है। हिंदू पंचांग और अंग्रेजी कैलेंडर में तिथियों को लेकर भिन्नता होती है इसलिए ये पर्व कभी अक्टूबर तो कभी नवंबर में आता है। इस वर्ष 19 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को दीपावली की धूम रहेगी। आने वाले समय में किस तारीख को मनाई जाएगी दिवाली आईए जानें:-

 

वर्ष 2018- 7 नवंबर, बुधवार


वर्ष 2019- 27 अक्तूबर, रविवार


वर्ष 2020- 14 नवंबर, शनिवार


वर्ष 2021- 4 नवंबर, गुरुवार


वर्ष 2022- 24 अक्तूबर, सोमवार


वर्ष 2023- 12 नवंबर, रविवार


वर्ष 2024- 1 नवंबर, शुक्रवार


वर्ष 2025- 21 अक्तूबर, मंगलवार


वर्ष 2026- 8 नवंबर, रविवार


वर्ष 2027- 29 अक्तूबर, शुक्रवार


वर्ष 2028- 17 अक्तूबर, मंगलवार


वर्ष 2029- 5 नवंबर, सोमवार


वर्ष 2030- 26 अक्तूबर, शनिवार


वर्ष 2031- 14 नवंबर, शुक्रवार


वर्ष 2032- 2 नवंबर, मंगलवार


वर्ष 2033- 22 अक्तूबर, शनिवार


वर्ष 2034- 10 नवंबर, शुक्रवार


वर्ष 2035- 30 अक्तूबर, मंगलवार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News