राशिफल: मंगल पड़ा है अस्त, हो जाएं मस्त

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 08:34 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: मंगलवार दी॰ 12.09.17, चंद्र मेष वृष व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक सफलता हेतु हनुमान मंदिर में जलेबी चढ़ाएं।


मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस का माहौल रह सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: प्रोफैशनल मामले में सचेत रहें। नुकसान होने से बचेगा। इन्वैस्टमैंट से लाभ होगा। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: ईमेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। बिज़नैस में नई तकनीक से लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: कोई रिस्क वाला कदम उठाने से बचें। सामाजिक प्रभाव व पॉपुलरिटी बढ़ेगी। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं। विरोधी फिलहाल दबे रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: नए आइडियाज़ को लेकर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों से फायदा होगा। पारिवारिक बहसबाजी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: इंटेलिजेंस से कार्यक्षेत्र में प्रोफिट होगा। पुरानी टैंशन कम होगी। आपकी मदद हेतु लोग आगे आएंगे। दिन भर अधिक व्यस्तता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: फोन कॉल से गुड न्यूज़ मिलेगी। सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। नए प्रॉजेक्ट से अड़चनें दूर होंगी। रोमांस हेतु समय बेहतर रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता खत्म होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: समय का सदुपयोग करें। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र हेतु भागदौड़ रहेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: कामकाज कि स्थितियां बेहतर होंगी। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी। किसी से अनबन हो सकती है। समय को व्यवस्थित रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: सौदे संबंधित टैंशन खत्म होगी। कोई प्रॉजेक्ट फाइनलाइज़ होगा। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे। ऑफिशियल कार्य पर ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: कोशिश जारी रखने से अटके हुए काम बनेंगे। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचें। बिजनैस मंदा रहेगा। परिजनों संग समय गुजारेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News