राशिफल: शुक्र की पुष्य नक्षत्र में चाल, कुछ राशियों के सुलझाएगी विवाद

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 10:02 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 01.09.17 शुक्रवार, चंद्र धनु राशी व पू.षा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग श्वेत, शुभदिशा व्य्यय, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति विवाद सुलझाने हेतु लक्ष्मी मंदिर में बादाम चढ़ाएं।


    
मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांति से निपटाने से राहत महसूस करेंगे। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आ सकती है। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 


सिंह: पांव पसारना हानिकारक रहेगा। प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। बॉस के निर्देश पर कार्य करें। प्रेमी से रोमांटिक बाते होंगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पर्सनैलिटी व पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


तुला: घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई के मामले में ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृश्चिक: लोगों में पॉपुलरिटी बढ़ेगी। खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहें। आत्मचिंतन से समस्या सुलझेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम,  शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक। 


धनु: सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन देने की जरूरत है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक। 


मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठनाई आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News