राशिफल: बृहस्पति की उल्टी चाल, इन छह राशियों का बिगाड़ेगी हाल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 12:22 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 23.03.17 गुरुवार, चंद्र मकर राशि व उत्तराषडा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग लाल, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक सफलता के लिए श्री कृष्ण पर 6 केले चढ़ाएं।


मेष: कार्य करने के उपरांत संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। परिवारजनों से मनमुटाव होगा। मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

वृष: हर कार्य मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मिथुन: रोमांस से आनंदित होंगे। विपरीत लिंग से मित्रता बढ़ेगी। नए कपड़े की प्राप्ति होगी। वैवाहिक सुख बढ़ेगा। सन्मान प्राप्ति होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कर्क: स्वास्थ्य नरम रहेगा। संभवतः यात्रा टालें। पेट संबंधित समस्या सताएगी। संतान हेतु चिंतित रहेंगे। परिजनों से मनमुटाव होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

सिंह: संतान हेतु चिंतित रहेंगे। प्रयास में सक्सैस मिलेगी। कार्य की भागदौड़ रहेगी। परिजनों से समय न देने के कारण मनमुटाव होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

कन्या: मानसिक प्रैशर से गुज़रेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों से अनबन होगी। मानसिक व्यग्रता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

तुला: धर्म कर्म में धन खर्च होगा। लाभ होने के योग हैं। मित्रों संग आउटिंग पर जाएंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। आय में वृद्घि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृश्चिक: गृहस्थ में उल्लास रहेगा। कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। सन्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापारिक यात्रा के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

धनु: स्वास्थ्य नरम पड़ेगा। मन व्याकुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं बढ़ेंगी। कार्य में असफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों संग संघर्ष होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मकर: व्यवसाय अनुकूल रहेगा। ऑफिस कार्यों में निपुणता रहेगी। सोशल वर्क हेतु यात्रा का अवसर मिलेगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कुंभ: रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आर्थिक रूप से सजग रहेंगे। मन चंचल रहेगा। विचार शीघ्र परिवर्तित होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मीन: आत्मविश्वास का संचार होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कर्यीं में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News