Hariyali Amavasya: सूर्योदय-सूर्यास्त पर करें ये उपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 09:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hariyali Amavasya upay 2023: 17 जुलाई, सोमवार को सावन मास की अमावस्या है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस रोज किए गए उपाय, राह में आ रहे कंटकों का नाश करते हैं। विशेषतौर पर काली रात में किए गए उपाय- 

PunjabKesari Hariyali Amavasya
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Hariyali Amavasya
सूर्यास्त के बाद खीर बनाकर भगवान शिव को भोग लगा कर गरीबों में बांट दें।

रात को घर के मुख्यद्वार पर दोनों तरफ दीपक प्रज्जवलित करें।

शाम 5 बजे के बाद हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्री राम के ध्यान मंत्र का जाप करें।

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे, रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

PunjabKesari Hariyali Amavasya

काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएं।

PunjabKesari Hariyali Amavasya

तुलसी के पास दीपक लगाएं।

हरियाली अमावस्या की सुबह करें ये उपाय- इस दिन सुबह पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, इस रोज प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। हिंदू धार्मिक मान्यता है की पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास है। किस्मत चमकाने से लेकर और घर में सुख-शांति स्थापित करने तक हर इच्छा होगी पूरी।

PunjabKesari Hariyali Amavasya
इन पौधों को लगाएं
धन प्राप्ति के लिए: तुलसी, आंवला, केला और बिल्वपत्र।

समृद्धि प्राप्ति के लिए: अशोक, अर्जुन, नारियल और बरगद (वट)।

वंश वृद्धि के लिए: पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल और अश्वगन्धा।

कुशाग्र बुद्धि के लिए: आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी।

आनंद प्राप्ति के लिए: नीम, कदम्ब और घनी छायादार पेड़ लगाएं।

प्रसन्नता प्राप्ति के लिए: हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा और गुलाब लगाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News