वैलेंटाइन्स डे पर अपने Love one को गिफ्ट करें ये चीज, बढ़ेगा प्यार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 11:50 AM (IST)

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। वैसे तो यह दिन 14 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। इस दिन गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रैंड एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और प्रेम का इजहार करके सारा दिन साथ रहकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। यह भी कहा जाता है कि वैलेंटाइंन्स डे' का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। 

वैलेंटाइन्स डे जैसे-जैसे करीब आता जाता है वैसे-वैसे हर कोई इस सोच में पढ़ जाता है है कि अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट किया जाए। हर कोई अपने पार्टनर को एेसा तोहफा देना चाहता होता है जिससे कि वो उनसे इंप्रेस हो जाए। आमतौर पर वेलेंटाइन डे पर लोग गुलाब के फूल, टेडी बियर आदि गिफ्ट करते है। तो आईए आज आपको बताएं आज अपनी राशि के अनुसार अगर आप अपने पार्टनर को यह चीजें गिफ्ट करेंगे तो आपका यह वैलेंटाइन्स एकदम परफेक्ट बन जाएगा।


मेष राशि वाले लोग रोमांच काफी पसंद करते है। उन्हें घूमना-फिरना, नई जगह जाना बहुत अच्छा लगता है। इसलिए इस वैलेंटाइन्स डे पर आप उन्हें कहीं बाहर घूमने ले जा सकते है, स्पोर्ट से जुड़ी चीजें, घड़ी, आदि गिफ्ट करने से आपको रिश्ता मजबूत हो सकता है।

 
वृष राशि वाले महंगी और फैशन सेंस को दर्शाने वाली चीजों को काफी पसंद है। इन्हें लक्जरी चीजें काफी पसंद है। अगर आपको अपने पार्टनर को इंप्रेस करना है तो एक रोमांटिक डेट पर उन्हें किसी अच्छे होटल में ले जाएं और उनके साथ वक्त बिताएं। 

 
मिथुन राशि वाले लोगों को पढ़ना और घूमना काफी पसंद होता है। ट्रेवलिंग से जुड़ी कोई भी चीज आप इन्हें गिफ्ट करेंगे तो ये जरूर पसंद करेंगे। इसके साथ ही आप इन्हें एक अच्छी किताब भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 
कर्क राशि वाले लोग काफी इमोशनल होते है। इन्हें अगर आप अपने हाथों से बनी कोई चीज गिफ्ट करेंगे तो ये काफी खुश हो जाएंगे। वहीं महिलाओं को ब्यूटी व घर की सजावट से संबंधित कोई तोहफा दे सकते हैं।


सिंह राशि के जातक अपनी लाइफ राजाओं की तरह जीते हैं। इन्हें महंगे तोहफे, लक्जरी के जुड़ी चीजें काफी पसंद होती है।

 
कन्या राशि वाले जातक समझदार और मेहनती होते है। कन्या राशि के पुरुष को रोजाना के समय में इस्तेमाल आने वाली चीजें गिफ्ट करें।

 
तुला राशि वाले अपनी तुलनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। तुला राशि वाले व्यक्ति परफ्यूम बहुत पसंद करते है। अगर आप उन्हें कुछ गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ ट्रेंडी पर्स, वॉच, परफ्यूम, कोई गैजेट देना बेहतर रहेगा सकते हैं।

 
वृश्चिक राशि वाले काफी रहस्यमय किस्म के नेचर वाले होते है। इन्हें आप कोई मिस्ट्री नोवेल गिफ्ट कर सकते हैं।


धनु राशि वाले लोग अपने रोमांचक एवं हर पल हंसते हुए व्यक्तित्व के लिए जाने जाते है। इन लोगों के राशि वालों के साथ आप कैंपेनिंग के लिए जा सकते है। एक अच्छा दिन प्लान कर सकते है। इन्हें आप फूल दें, एक स्वादिष्ट रेस्त्रा में खाना खिलाएं और अच्छा वक्त बिताएं।

 
मकर राशि वालों को प्राचीन वस्तुओं से काफी लगाव होता है। इन्हें आप कोई एंटीक चीज गिफ्ट कर सकती है।

 
कुंभ राशि वालों को इलेक्ट्रोनिक उपकरण काफी पसंद आता है। इन्हें आप इलेक्ट्रोनिक ट्रिमर आदि गिफ्ट कर सकते है।

 
मीन राशि वाले काफी रोमांटिक होते है। इन्हें चीजें से खास लगाव नहीं होता। इन्हें आप अच्छी सोच से कुछ भी दे सकते है उन्हें अच्छा ही लगेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News