सफलता के रास्ते में बाधक बनती हैं ये Habits

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 10:27 AM (IST)

गरुड़ पुराण में बहुत सारी नीति की बातें बताई गई हैं। जिन पर अमल करके व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन कर सकता है। गरुड़ पुराण में ऐसे कारणों के बारे में बताया गया है, जिनके होने से कोई व्यक्ति सफलता प्राप्त नहीं कर सक पाता।

किसी भी काम में सफलता हेतु सही ज्ञान का होना अति आवश्यक है। अज्ञान या अधूरे ज्ञान से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को ज्ञान अर्जित करने की कोशिश करते रहना चाहिए। यदि व्यक्ति को सही ज्ञान होगा तो वह अच्छे बुरे की पहचान कर पाएगा। 

जिन लोगों में अंहकार की भावना होती है वे जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाते। अंहकारी लोगों को कभी सफलता मिल भी जाए तो वह स्थाई नहीं होती। गरुड पुराण के अनुसार अंह की भावना ही व्यक्ति के पतन का कारण बनती है। 

किसी भी चीज से अत्यधिक मोह नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोह के कारण व्यक्ति सही गलत का भेद भूल जाता है। 

किसी कार्य में सफलता नहीं मिलती या मन की बात पूरी नहीं होती तो व्यक्ति को गुस्सा आना स्वभाविक है। इस समय जो लोग क्रोध पर काबू कर लेते हैं वे भविष्य में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत जो लोग गुस्से को संभाल नहीं पाते अौर क्रोध में ऐसे काम कर बैठते हैं जो परेशानियों का कारण बनते हैं। 

गरुड़ पुराण के अनुसार जिन लोगों में असुरक्षा की भावना होती है वे किसी भी कार्य को एकाग्रता से नहीं कर पाते। ऐसे लोग हर समय खुद को असुरक्षित महसूस करते रहते हैं अौर स्वयं को सुरक्षित करने के बारे में ही सोचते रहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News