गरुड़ पुराण: रास्ते में दिखाई दे ये चीजें तो समझिए आने वाली है धन-समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 12:20 PM (IST)

गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक है। वैष्णव सम्प्रदाय से सम्बन्धित 'गरुड़ पुराण' 'सनातन धर्म' में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। गरुड़ पुराण में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है यदि उनमें से किन्ही दो के भी दर्शन हो जाए तो इंसान का पूरा दिन बहुच अच्छा व्यतीत होता है। इसके अतिरिक्त उसका बुरा समय कट जाता अौर व्यक्ति को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

कहीं जा रहे हैं अौर रास्ते में फसलों से भरे खेत दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। 

इसके अतिरिक्त पके खेत अर्थात जिनमें फसले पक गई हों वे दिखाई दें तो लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 

पूरे दिन में यदि एक बार भी गोधूलि (गायों के पैरों से उठने वाली धूल) दिखाई देना शुभ होता है। इससे किसी भी कार्य में कई गुणा फल की प्राप्ति होती है। 

जब कभी भी यात्रा करते समय आपको अपनी दाई अोर कोई बंदर, कुत्ता, सांप दिखे तो, समझ जाएं कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। 

रास्ते में अगर सोलह श्रृंगार किए कोई नई-नई दुल्हन नज़र आए तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News