भविष्यफल: शुक्रवार पर रोहिणी नक्षत्र, दूर होंगे शारीरिक कष्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 08:14 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 23.03.18 चंद्र वृष व रोहिणी नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल 10.30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: कष्टों से बचने हेतु लक्ष्मी मंदिर में दही का दान करें। 


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय इन्द्राय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से जीवन में कष्ट समाप्त होते हैं।


मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।


वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ होगा। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।  


मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक यश बढ़ेगा।


कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।


सिंह: लंबित सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।


कन्या: रोजगार में तारीफ हासिल होगी। अधिकारीयों द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभ होगा।


तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण से चिंतित रहेंगे। 


वृश्चिक: सामाजिक कार्य और मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे। सेवा का तत्काल फल मिलेगा।


धनु: गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 


मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम संग प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।


कुंभ: विरोधीयों से झड़प होगी। दिन बेकार सिद्ध होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 


मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News