इन संकेतों से जानें क्या आपका भी शुरू होने वाला है बुरा समय

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 06:09 PM (IST)

प्रत्येक व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी किस्मत उसका हर मोड़ पर उसका साथ दे और उसे कभी जीवन में दुभाग्य का सामना न करना पड़े। लेकिन केवल व्यक्ति के चाहने से उसे सौभाग्य का साथ नहीं मिलता। यह सब बातें व्यक्ति की किसमत पर निर्भर करती हैं और किस्मत पूर्व जन्मों के कृत्यों पर आधारित होती है। 

पिछले जन्म में व्यक्ति ने क्या किया और क्यों किया। वर्तमान जीवन में इंसान का इस बात पर कोई नियंत्रण नहीं होता। इंसान जो करता उसे ही झेलता है। अच्छे कर्म होंगे तो अच्छा फल मिलेगा और अगर कर्मों में त्रुटि होगी तो उसके लिए भी उसे तैयार रहना चाहिए।


जिनपर हमारा कोई नियंत्रण नहीं, उनके विषय में तो हम कुछ कर नहीं सकते, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हमारे साथ घट जाती हैं जो यह बताने के लिए काफी हैं कि अब हमारा बुरा समय शुरू होने जा रहा है, या हमारे किसी अपने पर समस्या आने वाली है। चलिए जानते हैं उन घटनाओं के बारे में।


सोना गुमना
सोना खोना, ऐसी ही एक घटना है जिसे बहुत अशुभ माना जाता है। हिदू धर्म में सोने जैसी अभूमूल्य धातु को धार्मिक परंपराओं से भी जोड़ा गया है, इसे धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि सोना खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त जांचा जाता है और शुभ अवसरों पर इसे अवश्य खरीदा भी जाता है।

PunjabKesari
लेकिन जब यह सोना गुम हो जाए तो इसे बहुत अशुभ संकेत माना जाता है, यह आने वाली समस्याओं का सूचक समझा जाता है। सोने से बने कुछ आभूषण जो कई तरह की समस्या की ओर इशारा करते हैं, आगे जानें।


कान में डालने वाले आभूषण
अगर कान में डालने वाले आभूषण, जो सोने से बने हैं, खो जाते हैं तो यह दर्शाता है कि भविष्य में आपको कोई बहुत बुरा और दुखद समाचार प्राप्त होने वाला है। वहीं नाक का आभूषण खोता है तो यह भविष्य में बदनामी लेकर आता है।

PunjabKesari
सर के आभूषण
सिर पर धारण करने वाला कोई सोने का आभूषण खो जाए तो इसका अर्थ यह होता है कि आप दिमागी परेशानियों से घिरने वाले हैं। इसके लिए आपको सचेत रहना चाहिए। वहीं अगर गले का हार या चेन खोती है तो आपके वैभव में कमी आने का संकेत देता है।


बाजूबंद
बाजूबंद खो जाता है तो यह विभिन्न परेशानियों की आहट को दर्शाता है, चूड़ी या कंगन का खोना मान-प्रतिष्ठा में कमी का सूचक होता है।

PunjabKesari

अंगूठी
अंगूठी अगर खो जाए तो यह सेहत संबंधी परेशानियां लेकर आता है, लेकिन अगर आपका कमरबंद कहीं खो गया है तो यह भयंकर संकट की ओर इशारा करता है। 

PunjabKesari
पायल और बिछुआ
अगर आपके दाए पांव की पायल कहीं खो जाती है तो यह बदनामी का अंदेशा है, वहीं अगर बाएं की खोती है तो किसी बड़ी विपदा या दुर्घटना का संकेत है। किसी स्त्री के बिछुआ खो जाता है तो यह उसके पति के ऊपर आने वाले संकत का प्रतीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News