इन संकेतों से जानें दैवीय शक्तियां हैं आप पर मेहरबान

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखने से दैवीय शक्तियां स्वयं घर में आकर निवास करती हैं जिससे कोई बाधा मुसीबत अपना सिर नहीं उठा पाती और व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध जीवन व्यतित करता है। जब से धरती का अस्तित्व है तभी से व्यक्ति अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवी-देवताओं का पूजन करता आया है। मानवीय इच्छाओं को पूरा करने की शक्ति केवल भगवान के पास ही है। बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसका उचित प्रतिफल नहीं मिल पाता। जिससे उनके जीवन में तनाव बढ़ता जाता है। दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें अपनी मनचाही इच्छा पूर्ति करने के लिए बहुत प्रयत्न नहीं करने पड़ते। इससे ये पता लगता है की ऐसे लोगों पर दैवीय शक्तियों की खास कृपा बरसती है। इन संकेतों से जानें किन लोगों पर दैवीय शक्तियां रहती हैं मेहरबान-


आधुनिक युग में अधिकतर लोग अपनी संतान से परेशान रहते हैं। भाग्यशाली हैं वो लोग जिनकी संतान आज्ञाकारी है।


ज्ञान ऐसी दौलत है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता और इसे जितना बांटों उतना बढ़ता है। जो व्यक्ति अपने ज्ञान के बल पर जिविका अर्जित कर रहा है, वह बहुत लकी है। शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को उसके सही मुकाम तक पहुंचाता है।


आज शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां मैडिकल प्रॉब्लम न हो। लगभग हर व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं चलती रहती हैं। जिससे उसे दवाईयों पर निर्भर रहना पड़ता है और उसे अपना मनभावन भोजन भी खाने को नहीं मिलता। स्वस्थ तन और मन दैवीय कृपा का संकेत है।


आज अंतर्जातीय विवाह और विवाह विच्छेद आम देखने को मिल जाते हैं। जिस व्यक्ति के पास अपनी जात का मनभावन जीवनसाथी है और वह सुखी वैवाहिक जीवन का निर्वाह कर रहा है, उस से बढ़कर किस्मत वाला भला कौन हो सकता है।  


सपनों में जो भगवान को अपने करीब पाता है, उनसे हंसता-बोलता और दिल की बातें करता है। उन पर सारे ब्रह्मांड की कृपा होती है।


आने वाली घटनाओं का पहले से ज्ञात हो जाना भी देवी-देवताओं की कृपा का संकेत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News