त्यौहार: 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2017 तक

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 08:07 AM (IST)

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी कार्तिक प्रविष्टे 27, मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि नवमी, रविवार, विक्रमी सम्वत्  2074, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1939, दिनांक 21 (कार्तिक) को होकर समाप्ति विक्रमी मार्गशीर्ष प्रविष्टे 3, मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि अमावस, शनिवार को होगी।

 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: 12 नवंबर पं. मदन मोहन मालवीय की पुण्य तिथि, 13 नवंबर महाराजा रणजीत सिंह जयंती, स्वामी सत्यानंद जी निर्वाण दिवस, श्री महावीर दीक्षा दिवस (जैन), 14 नवंबर उत्पन्ना एकादशी व्रत, पं. नेहरू जयंती, बाल दिवस, विश्व डायबिटीज दिवस, 15 नवंबर प्रदोष व्रत, आखिरी चहार (मुस्लिम), श्री विनोबा भावे पुण्य तिथि, 16 नवंबर विक्रमी मार्गशीर्ष संक्रांति, सूर्य दोपहर 12.25 (जालंधर टाइम) पर वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, मासिक शिवरात्रि व्रत, श्री बाला जी जयंती, नैशनल प्रैस डे, 17 नवंबर देविका स्नान, मेला पुरमंडल (जम्मू-कश्मीर), लाला लाजपतराय बलिदान दिवस,18 नवंबर मार्गशीर्ष अमावस, शनिवारी अमावस, शहादत-ए-इमाम हसन (मुस्लिम)।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News