त्यौहार:5 मार्च से 11 मार्च, 2017 तक

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2017 - 10:41 AM (IST)

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों द्वारा कुछ पर्व मनाए जाते हैं। सभी लोग अपने रीति रिवाज और विश्वास के अनुसार अलग अंदाज में हर एक पर्व को मनाते हैं। जानें इस सप्ताह के पर्व अौर त्यौहारों के बारे में-
 

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 22, फाल्गुन शुक्ल तिथि अष्टमी, रविवार, विक्रमी सम्वत 2073, राष्ट्रीय शक सम्वत, 1938, दिनांक 14 (फाल्गुन) को होकर समाप्ति विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 28, फाल्गुन शुक्ल तिथि चतुर्दशी, शनिवार को होगी।
 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : 5 मार्च होलाष्टक प्रारंभ, अन्नपूर्णा अष्टमी, लक्ष्मी-सीताष्टमी, मेला बड़भाग सिंह (ऊना) प्रारंभ, 8 मार्च आमलकी एकादशी व्रत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 9 मार्च गोबिंद द्वादशी, गुरु पुष्य योग (सायं 5.12 तक), 10 मार्च प्रदोष व्रत, 11 मार्च महेश्वर व्रत।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News