घर में लगाएं ये पौधा, चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 11:22 AM (IST)

प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक धन कमाना चाहता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। लेकिन उसके बाद भी उसकी जरुरतें पूरी नहीं होती। लोग आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वास्तु अौर ज्योतिष के कई उपाय करते हैं। यहां तक की मनी प्लांट भी लगाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि घर में क्रासुला का पौधा लगाने से धन में बढ़ौतरी होती है। फेंगशुई में इस पौधे का बहुत महत्व है। 

फेंगशुई शास्त्र में क्रासुला को भी मनी प्लांट की भांति ही मनी ट्री कहा जाता है। इस पौधे को घर में रखने से ये चुंबक की तरह पैसों को अपनी अौर खींचता है। 

यह पौधा छोटा मखमली अौर गहरे हरे रंग का होता है। यह बहुत जल्दी फैलता है। इसके साथ ही इस पौधे को पानी की जरुरत भी बहुत कम होती है। 

इस पौधे को किसी गमले या जमीन में लगाने के बाद ये अपने आप फैलता है। इसको लगाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं होती। इस पौधे को धूप अौर छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। 

माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है अौर नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। इसे घर के मुख्यद्वार के दायीं अौर लगाने से घर में धन की वर्षा होने लगेगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News