प्रतिदिन करें भगवान श्रीगणेश की इन प्रतिमाअों का पूजन, गरीबी से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 12:58 PM (IST)

सभी देवी-देवताअों में सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। कोई भी शुभ कार्य श्रीगणेश जी की पूजा के साथ शुरू किया जाता है। श्रीगणेश के अलग-अलग स्वरूपों के पूजन से सभी देवी-देवताअों की कृपा मिलती है। यहां श्रीगणेश की ऐसी प्रतिमाअों के बारे में बताया गया है जिनके पूजन से सारी समस्याएं दूर होती हैं। देवी लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं अौर भक्त के दुख-दर्द अौर दरिद्रता का नाश होता है। 

हल्दी की ऐसी गांठ लें, जिसमें भगवान गणेश की आकृति दिखाई दे रही हो। श्रीगणेश जी का ध्यान करते हुए प्रतिदिन इस गांठ की पूजा करें। सोने अौर हल्दी से बनी श्रीगणेश प्रतिमा की पूजा समान फल प्रदान करती है। 

गाय के गोबर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण गाय के गोबर से श्रीगणेश जी की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करने से गणपति के साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

पीपल, आम, नीम आदि वृक्षों में देवी-देवताअों का वास होता है। इन वृक्षों की लकड़ी से निर्मित श्रीगणेश प्रतिमा को घर के मेन गेट पर लटकाएं। भगवान गणेश की इस प्रतिमा की प्रतिदिन पूजा करने से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं। 

सफेद आंकड़े की जड़ से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर प्रतिदिन पूजन करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। रविवार या पुष्प नक्षत्र में श्वेतार्क गणेश की प्रतिमा घर लाकर प्रतिदिन उनका पूजन करें।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News