यदि आपको भी दिखाई दें ऐसे सपनें तो समझिए करोड़पति बनने वाले हैं आप

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 12:03 PM (IST)

रात को सोते समय सभी को कोई न कोई स्वप्न अवश्य आता है। कुछ सपने अशुभ तो कई शुभ संकेतक होते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्योदय के समय देखा गया स्वप्न उसी दिन सच हो जाता है। ब्रह्ममुहूर्त में देखे गए सपने 10 दिन में पूरे होते हैं। जबकि आधी रात के बाद या ब्रह्ममुहूर्त से पूर्व के दो पहरों में देखे स्वप्न एक महीने से दस महीने में पूरे होते हैं। व्यक्ति अपने सपने में कुछ ऐसी चीजों को देखता है जो उसके करोड़पति होने का संकेत देते हैं। यदि आपने भी सपने में ऐसी चीजें देखी हैं तो समझ जाइए कि आप को धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुवांरी लड़की स्वप्न में किसी पुरुष या प्रेमी से मिलन होते देखे तो उसका विवाह धनी परिवार में होता है या वह शादी के बाद बहुत धनी बन जाती है। 

स्वप्न में कुत्ता काटता हुआ दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप शीघ्र ही करोड़पति बनने वाले हैं।

गाय बछड़े के साथ दिखाई दे या उसका बच्चा दूध पी रहा हो तो ये शीघ्र करोड़पति बनने के संकेत हैं। 

सपने में बच्चे को ठुमक-ठुमक कर चलते देखाई दे तो कुछ ही दिनों में ज्यादा पैसा मिलता है। 

कोई व्यक्ति सपने में किसी दूसरे की चीज छीन लें तो उसे शेयर मार्किट, व्यापार में अधिक धन की प्राप्ति होती है। यदि व्यक्ति खुद की जगह बाज को ऐसा करते देखे तो उसे अचानक लाभ मिलता है। 

चींटियों को एक लाईन में चलते देखने पर शीघ्र पैसे की प्राप्ति होती है। 

सपने में मंदिर का दिखाई देना शुभ होता है। लेकिन स्वप्न में मंदिर के अंदर कलश भी दिखाई दे तो घर में साक्षात लक्ष्मी का वास होता है। 

व्यक्ति खुद को कच्चा नारियल खाते या बांटते हुए दिखाई दे तो उसे कहीं न कहीं से धन की प्राप्ति होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News