क्या आपके घर में भी धन आते ही हो जाता है उड़न छू

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 02:14 PM (IST)

आधुनिक युग में दंपत्ति मिलकर कमाते हैं, फिर भी उनका गुजारा बहुत मुश्किल से होता है। कई बार अच्छी आमदनी होने पर भी पैसा जुड़ता नहीं है। सैलरी कब आई और कब चली गई कुछ पता ही नहीं चल पाता। कारोबारीयों का पैसा भी कब उड़न छू हो जाता है वह इसके पीछे छुपे अज्ञात कारणों को जान नहीं पाते। आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपना कर्म ठीक रखें तभी भाग्य आप का साथ देगा और कर्म ठीक हो इसके लिए आप को अपने रोजमर्रा के जीवन में कुछ बदलाव लाले होंगे। मन की पवित्रता ईश्वर की याद से हासिल होती है। रोजाना मन्दिर जाएं। पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।


माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने वाला और उनका आदर करने वाला स्वयं चिर आदरणीय बन जाता है। 


घर से निकलने से पूर्व अपने माता-पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे।


घर में साफ-स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू-पोछा करें। शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और साधक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 


पितरों का श्राद्ध करें एवं प्रत्येक अमावस को पितरों की प्रिय वस्तुओं को मंदिर में दान करें।

रोजाना भोजन करते समय परोसी गई थाली में से एक हिस्सा गाय को, एक हिस्सा कुत्ते को एवं एक हिस्सा कौए को खिलाएं। इससे घर में हमेशा बरकत रहती है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News