21 दिन तक करें ये काम, घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां हट जाएंगी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 01:01 PM (IST)

कई घरों में आज भी विभिन्न पारंपरिक उपाय किए जाते हैं। अपने पूर्वजों से सुनी बातों को दृढ़ता से सुनना और पालन करना कई परिवारों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे ही कुछ उपाय जो प्रचलित हैं, यहां दिए जा रहे हैं- पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसकी धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद दिन अस्त के पहले उपले (कंडे) जलाकर ये सभी मिश्रित सामग्री उस पर डाल दें और उसका धुआं सम्पूर्ण घर में फैलाएं। ऐसा 21 दिन तक करेंगे तो घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां हट जाएंगी।


कपूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होने का विश्वास है।


घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटें मारें एवं तत्पश्चात शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर में किसी ने कुछ कर रखा होगा तो वह दूर हो जाएगा।


लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है। इसको जलाने से पारलौकिक शक्तियों के आकर्षित होने की मान्यता है।


वीरवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहे तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृहकलह नहीं होता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News