सुबह उठते ही करें ये काम, जीवन की बाधाएं दूर हो बनेंगे बिगड़े काम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2017 - 10:20 AM (IST)

शास्त्रानुसार हर व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले जागना चाहिए। हमारी दिनचर्या नींद से उठते ही प्रारंभ होती है। सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। दिन अच्छा हो इसके लिए हम सुबह अपने अंदर और बाहर अर्थात मन में और घर में शांति और प्रसन्नता चाहते हैं। हिंदू धर्म में कुछ ऐसी मान्यताएं बताई गई हैं जिन पर अमल करने से दिन अच्छा निकलता है अौर भाग्य भी साथ देने लगता है। जानिए, कुछ बातें जिन्हें करने से सारा दिन सौभाग्य बना रहता है।  

 

प्रतिदिन सुबह पहली रोटी गाय के लिए निकाल लें। जब कोई गाय हमारे घर के पास आए तो उसे ये रोटी खिला दें।

 

सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। इससे घर-परिवार अौर समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही सूर्य से संबंधित दोष दूर होते हैं। 

 

सुबह उठकर बेड से पैर नीचे रखने से पूर्व भूमि को प्रणाम करें। इसके साथ ही क्षमा मांगे क्योंकि भूमि में पैर रखने से दोष लगता है। 

 

घर के मंदिर में देवी-देवताअों की प्रतिमाएं अौर पूजा का सामान सही ढंग से सजाकर रखें। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही कुंडली के दोष भी शांत होते हैं। 

 

सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियां देखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से महालक्ष्मी, सरस्वती के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। 

 

प्रतिदिन सुबह घर से निकलने से पूर्व माता-पिता अौर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। उनका आशीर्वाद लेने से भगवान की भी कृपा बनी रहती है अौर सभी कार्य अपने आप होते चले जाते हैं। 

 

घर से निकलने से पहले दही-शक्कर खाना शुभ होता है। इससे मस्तिष्क तथा शरीर को ग्लूकोज की आपूर्ति होती है अौर नवग्रह अनुकूल होकर व्यक्ति का साथ देने लगते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News