भूलकर भी न करें दूसरों की इन चीजों का प्रयोग, बनती हैं आर्थिक परेशानी का कारण

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 09:45 AM (IST)

प्रत्येक व्यक्ति में सकारात्मक अौर नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा होती है। जिससे उसकी आस-पास व प्रयोग करने वाली चीजें भी प्रभावित होती हैं। वास्तु के अनुसार दूसरों की कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिन्हें हमें उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों के उपयोग से दुर्भाग्य व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरों के पलंग पर नहीं सोना चाहिए। ये वास्तुदोष माना जाता है। इस प्रकार करने से उस पलंग पर सोने वाले लोगों के मध्य लड़ाई-झगड़ा होता रहता है अौर धन संबंधी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

दूसरे की घड़ी को अपनी कलाई पर नहीं बांधना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कलाई में घड़ी बांधने से व्यक्ति जीवन में ऊचाइंयों पर नहीं पहुंच सकते। इसके अतिरिक्त कार्यों में असफलता और आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। 

वास्तु के अनुसार दूसरों के कपड़ों व रुमाल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे उन दो व्यक्तियों में तनाव बढ़ने और लडाई-झगड़े होने की संभावना बन जाती है।

जो व्यक्ति दूसरों के धन पर नजर रखता हो या उधार लेकर वापिस नहीं करता उसके लिए ऐसी आदत आर्थिक परेशानी अौर दुर्भाग्य का कारण बनती है।

कई लोग किसी से पेन लेकर कार्य करने के पश्चात वापिस करना भूल जाते हैं। जो आर्थिक अौर अपमान का कारण बनती है इसलिए भूलकर भी दूसरे का पेन अपने पास नही रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News