जीवन में न करें इन बातों को नजरअंदाज, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 10:06 AM (IST)

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन खुशियों भरा हो। जिसके लिए वह बहुत मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार व्यक्ति कुछ बातों को नजरअंदाज कर बैठता है। जिसके कारण उसे आर्थिक नुक्सान का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति यहां दी बातों को ध्यान में रखें तो नुक्सान से बचा रह सकता है। 

यदि हाथ या जेब से पैसा नीचे गिर जाए तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए। ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं यदि पैसों को नहीं उठाएंगे तो नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है। 

सुबह-सुबह घर के दरवाजे पर आकर कोई भिखारी भिक्षा मांगे तो उसे बुरा भला न कहें। उसे कुछ दान दक्षिणा देकर भेजे। 

जब बाईं आंख अचानक फड़कने लगे तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके साथ ही भोलेनाथ अौर देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि कुछ बुरा घटित न हों। 

घर से किसी कार्य पर निकल रहे हों अौर पीछे से कोई छींक दे तो रुककर पानी पी लेना चाहिए। उसके बाद घर से निकलना चाहिए नहीं तो नुक्सान हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News