देवी लक्ष्मी को अप्रिय हैं ये बातें, इनको करने से घर में होता है दरिद्रता का वास

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 10:14 AM (IST)

हर व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन करना चाहता है। जिसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन फिर भी पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दरअसल व्यक्ति अपनी दिनचर्या में ऐसे काम कर लेता है जिसके कारण देवी लक्ष्मी रुठ जाती हैं अौर परिवार को परेशानियों झेलनी पड़ती हैं। यहां ऐसी कुछ बातों के बारे में बताया गया है जो देवी लक्ष्मी को अप्रिय हैं। जिन घरों में इन कामों को किया जाता है, वहां पर देवी लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बनती। 

जब भी कहीं बाहर से आते हैं तो घर के अंदर प्रवेश करने से पहले पैरों को पानी से धोकर साफ कर लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते तो नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। 

पुरुष को कभी भी पराई स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए। इस प्रवृति के इंसान को ग्रंथों में दानव के समान माना गया है। इस प्रकार के लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा कभी भी नहीं बनती। 

महिलाएं घर की लक्ष्मी के समान होती हैं। जो महिलाएं घर में अंशाति फैलाती हैं अौर लड़ाई-झगड़े करती हैं, वहां पर धीरे-धीरे दरिद्रता का वास होने लगता है। 

जिन घरों में बुजुर्ग, महिलाअों अौर मेहमानों का अपमान होता है, वहां पर देवी लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बनती। 

भूलकर भी किसी प्रतिमा या पूजा की सामग्री को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। यदि कभी प्रतिमा जमीन पर रखने की आवश्यकता हो तो उसके नीचे कोई वस्त्र अवश्य रखे दें। 

ढलते सूर्य या चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। इन को ढलते हुए देखना अशुभ होता है। इससे व्यक्ति की सेहत के साथ-साथ धन पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

रविवार के दिन कांसे के बर्तन में न तो भोजन अौर न ही पानी पीना चाहिए। ऐसा करना घर-परिवार की तरक्की अौर सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है। 

सूर्यास्त या दिन के समय दंपति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिसके कारण पारिवारिक सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News