भविष्यफल: सप्ताह के पहले दिन संभालेंगे सफलता का मोर्चा, जानें कैसे रहेंगे सितारे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 08:47 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 23.10.17 चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक।

 

आज का महामंत्र: ॥ श्रीं सुखनिधये चंद्रमसे नमः ॥ इस मंत्र से सर्व सुखों की प्राप्ति होती है।

 

आज का विशेष उपाय: आर्थिक उद्धार हेतु तिल मिश्रित जल से शिवलिंग पर अभिषेक करें।


मेष: कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं।

 

वृष: दूसरों के भरोसे न बैठें। परिश्रम से सफलता मिलेगी। उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। 

 

मिथुन: आत्मविश्वास से मेहनत करेंगे। बचे-खुचे काम को जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च होगा। 

 

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। विचारों में गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 

 

सिंह: काम में अड़ंगा भी पड़ेगा। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।

 

कन्या: राजनितिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्यय पूरा होगा। पद लाभ मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी।

 

तुला: अर्थक्षेत्र में सुधार होगा। चेहरे पर रौनक आएगी। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा व योजना सफल होगी। 

 

वृश्चिक: प्रियजनों की चिंता सताएगी। गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग करेंगे। 

 

धनु: दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। सही समय पर कार्य प्रारंभ करेंगे। सिद्धांतों पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।


मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। विडंबना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग आएंगे। अत्यधिक उदारता हानिप्रद है। 

 

कुंभ: गुड न्यूज़ मिलेगी। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी।

 

मीन: उलझनों में फंसे रहेंगे। प्रेमी के लिए उपहार खरीदेंगे। काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Aacharya Kamal Nandlal

Recommended News

Related News