आपकी राशि पर ग्रह डाल रहे हैं कैसा प्रभाव जानने के लिए पढ़ें, राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 02:51 PM (IST)

दैनिक उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति भगवान लक्ष्मीनारायण पर चढ़े पीले फूल तिजोरी में रखें।

 

मेष: डील फाइनलाईज़ होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आसपास फंक्शन में जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


वृष: उत्साह वृद्धि होगी। हर मामले में दिल की सुनेंगे। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करें। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम में काम बन जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मिथुन: बिज़नैस हेतु दिन अच्छा है। उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटना के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


कर्क: बिज़नैस डील से लाभ होगा। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


सिंह: दांपत्य में गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत चिंतित करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


कन्या: यात्रा सुखद व मनोरंजक रहेगी। नया साथी मिल सकता है। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


तुला: अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। चतुराई से काम लेने पर पैसे की बचत होगी। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


वृश्चिक: व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कैरियर के मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।
 

धनु: प्रतिकूल परिस्थिति है। उधार न दें वरना पैसा फंसेगा। गुस्से पर कंट्रोल रख कर एनर्जी का सदुपयोग कर पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मकर: नई डील फाइनल होगी। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज़ मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कुंभ: दोपहर तक ज़रुरी काम निपटा लेंगे। क्रोध नियंत्रित रहेगा। बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मीन: पुराने मित्र से मीटिंग होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे। हल्का भोजन लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News