दैनिक राशिफल से जानें, आज के सितारे आपके दिन को कैसे बनाएंगे खास

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 02:48 PM (IST)

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक समस्या समाधान हेतु लक्ष्मीनारायण मंदिर में लाल-सफ़ेद फूलों की माला चढ़ाएं।

    
मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थितिवश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: शाम तक काम बनते नज़र आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। कांफिडैंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: आखें मूंद कर कार्य न करें। पार्टनर रोगग्रस्त होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकार कर संबंधों में क्षमायाचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। पैंडिंग वर्क समय पर पूरा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: मनसूबे कामयाब होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News