राशिफल: शनि प्रदोष पर मिलेगी खास राशि को खुशी की सौगात

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 03:01 PM (IST)

सभी राशियों के लिए उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति शारीरिक कष्ट से मुक्ति हेतु नारियल सिर से वारकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।


मेष: परिवार संग आऊटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा हैं। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्धि अवश्य मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: व्यापार हेतु दिन शुभ है। ऑफिस में मीटिंग्स होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। टैक्निशियन्स से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिज़नैस में अटैंशन ज़रूरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन काबू में रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोन पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जवाय करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण पैदा करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: रोजगार की समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। प्रतिष्ठा पर आंच आएगी। मिले हुए काम से पीछे न हटें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: हालात में सुधार होगा। बिजनैस कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: नए का शुरू करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गेनाइज करेंगे। परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: फैमिली के साथ डिनर करने जाएंगे। मन रख-रखाव और साजसज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्तियों से मिलेंगे। बिना अप्वाइंटमैंट के मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। धन लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News