राशिफल: शुक्र पड़े हैं अस्त किसके इरादे होंगे ध्वस्त

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 08:14 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 08.12.17 चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक सुधार के लिए लक्ष्मी मंदिर में मुलतानी मिट्टी चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय मान्याय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से सामाजिक मान-सम्मान बढ़ता है।

    
मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार हेतु प्रयास करें।


वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी।
 

मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभल कर रहें वरना मुसीबत मोल लेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। 


कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।


सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा। प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। शाम प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में बीतेगी। 


कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पोजिशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।


तुला: मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों व भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कन्संट्रेट अवश्य करें।


वृश्चिक: लोगों के बीच पॉपुलरिटी बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें।
 

धनु: धन-संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। 


मकर: ऑफिस में चेंज आना संभव है। हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी। 


कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटैंशन देने की जरूरत है। 


मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का पूरा प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठनाई आएगी। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News