चाणक्य नीति: इस समय करें कोई भी काम, उत्तम फल की होगी प्राप्ति

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 11:28 AM (IST)

आचार्य चाणक्य एक बड़े दूरदर्शी विद्वान थे। चाणक्य की नीतियों में उत्तम जीवन का निर्वाह करने के बहुत से रहस्य समाहित हैं, जो आज भी उतने ही कारगर सिद्ध होते हैं। जितने कल थे। इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाने से बहुत सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य को उचित समय पर कर लिया जाए तो उत्तम फल की प्राप्ति होती है। 

क्षणमपि कालविक्षेपं न कुर्यात्।

भावार्थ: जो कार्य उचित समय पर पूरा कर लिया जाता है उसका फल उत्तम होता है, इसलिए कार्य में विलंब कभी नहीं करना चाहिए। काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलै होएगी, बहुरि करेगा कब?
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News