चाणक्य नीति: ऐसे गुण वाला व्यक्ति बनता है सबका चहेता

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 03:51 PM (IST)

चाणक्य महान विद्वानों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखते हैं। उन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना करके अखण्ड भारत का निर्माण किया था। आचार्य चाणक्य एक बड़े दूरदर्शी विद्वान थे। चाणक्य की नीतियों में उत्तम जीवन का निर्वाह करने के बहुत से रहस्य समाहित हैं, जो आज भी उतने ही कारगर सिद्ध होते हैं। जितने कल थे। इन नीतियों को अपने जीवन में अपनाने से बहुत सारी समस्याओं से बचा जा सकता है और साथ ही, उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार परहित की कामना करने से प्रजा उसे पसंद करती है। 

वृत्तिमूलमर्थलाभ:।

भावार्थ:
मूल रूप से राजा का स्वभाव स्वहित की कामना होता है परन्तु जो राजा परहित की कामना से प्रेरित होकर प्रजा के दुख-सुख में सहयोगी बनता है, प्रजा उसे पसंद करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News