नवरात्रि के दौरान घर लाएं ये चीजें, मां दुर्गा प्रसन्न हो भरेगी झोलियां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 10:27 AM (IST)

आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हैं। नवरात्रि के दैरान मां दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा की जाती है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से माना जाता है। नवरात्रि के दौरान देवी से संबंधित कुछ चीजें घर लाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।

कमल देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल है। नवरात्रि में कमल का फूल या उससे संबंधित चित्र घर में लेकर आने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ माना जाता है। सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो अौर भी शुभ होता है। 

घर में धन-समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी का ऐसा चित्रपट लाएं जिसमें वे कमल पर विराजमान हों। इसके साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हों। 

नवरात्रि में मां सरस्वती का प्रिय मोर पंख घर लाकर मंदिर में रखने से कई फायदे होते हैं। मोर पंख विद्यार्थियों के कमरे में रखने से उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। 

सोलह श्रृंगार का सामान नवरात्रि के दौरान घर लाना चाहिए। उसे घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News