“मदर टैम्पल ऑफ बेसकिह” के नाम से जाना जाता है इंडोनेशिया का ये मंदिर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 03:25 PM (IST)

भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रभाव न केवल भारत में है बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिनमें सबसे विशेषकर इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों की बहुत महत्ता प्रदान है। यह एक ऐसा देश है, जहां पर हिंदू मंदिरों की भरमार देखी जा सकती है। यहां बहुत सारे विराट, वैभवशाली और आकर्षक मंदिर हैं। इंडोनेशिया के मुख्य शहर बाली में कई प्रसिद्ध और विशाल हिंदू मंदिर हैं। उन्हीं में से एक है पूर बेसकिह मंदिर। यह मंदिर न सिर्फ इंडोनेशिया बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खूबसूरत हिंदू मंदिरों में गिना जाता है। पहाड़ों के बीच बसे इस मंदिर की खूबसूरती ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। अगुंग नाम के पहाड़ पर बना यह मंदिर एक आइलैंड की तरह दिखाई देता है।


बेसकिह
बेसकिन शब्द संस्कृत के वासुकि शब्द से आया है, वासुकि नाग का वर्णन कई ग्रंथों और पुराणों में पाया जाता हैं। वासुकि शब्द को बाद में जावा भाषा में बदल कर बेसकिह कर दिया गया। जावा भाषा में बेसकिह का अर्थ होता है- बधाई।

PunjabKesari

परिसर के भीतर हैं अन्य कई मंदिर
पूरे बेसकिह मंदिर में कई हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। देवी-देवीताओं के अलावा यहां एक विशाल क्षेत्र में वासुकि नाग की भी पूजा-अर्चना की जाती है। यह इंडोनेशिया के हिंदुओं के लिए साधना का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां पर लगभग सभी हिंदू त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं। अपनी सुंदरता और महत्व के कारण हिंदू के साथ-साथ वहां के मूल निवासियों के लिए भी आकर्षण का केद्र बना हुआ है। यहां के कई भक्त और पुजारी इंडोनेशिया के स्थाई निवासी भी हैं।

PunjabKesari

“मदर टैम्पल ऑफ बेसकिह”
यह मंदिर बेसकिन के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक होने के साथ-साथ बहुत ही विशाल और भक्तों में प्रसिद्ध भी है। जिसकी वजह से यह मंदिर यहां की सबसे मुख्य धरोहरों में गिना जाता है। साथ ही इसे मदर टैम्पल ऑफ बेसकिह के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News