सुंदर के साथ शुभ भी होते हैं निशान, ये संकेत देंगे धन-पुत्र प्राप्ति की दस्तक

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 10:08 AM (IST)

प्रकृति ने मनुष्य शरीर की संरचना में कुछ सुंदर और शुभ निशानों को गोदा है। जो हमें भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। कुदरत की दस्तक से जानें क्या अच्छा और बुरा होने वाला है आपके साथ, आईए आरंभ करें अंगों के फड़कने से- जब बाएं पैर की पहली और आखिरी उंगली फड़के तो आपको लाभ होगा। वहीं दाएं पैर की इन्हीं उंगलियों का फड़कना अशुभ होता है। पांव की पिंडली शनि और बुध नक्षत्र के अधीन आती है। इसके फड़कने से काम में बाधा आती है और यह शत्रु के पैदा होने का संकेत है। दायां घुटना फड़के तो अशुभ और बायां फड़के तो शुभ होता है।


दायां पांव फड़कना:- यह शुभ होता है। दायां पांव फड़कने से मुसीबतों का अंत होता है। बाईं जांघ के फड़कने से दोस्त से सहायता मिलती है जबकि दाईं जांघ फड़कने से शत्रु शांत होते हैं। दाएं हाथ का अंगूठा फड़कने से शुभ समाचार मिलता है जबकि बायां फड़के तो नुक्सान होता है।


शरीर के तिल या मस्से : इनका संबंध शनि व राहू से माना जाता है। शनि धीरे-धीरे फल प्रदान करता है और राहू अचानक ही शुभ या अशुभ फल देता है।


दाएं गाल पर तिल :  शुभ होता है जबकि बाईं ओर का तिल अशुभ। ठुड्डी पर तिल प्यार में कमी का सूचक है।


दाईं आंख पर तिल हो : दाईं आंख पर तिल हो तो खूब प्यार मिलता है। बाईं आंख पर तिल होने से प्यार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भौंहों पर तिल होने से घूमने-फिरने के मौके मिलते हैं। बांह पर तिल होना हमेशा शुभ माना जाता है। दाईं बांह पर तिल हो तो अपार धन मिलता है। बाईं तरफ तिल हो तो धन के साथ-साथ पुत्र की प्राप्ति होती है। होंठ पर तिल व्यक्ति के लालची स्वभाव को दर्शाता है।


गले पर तिल : ऐसा होने से धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि होती है। कान पर तिल होने से धन मिलता है। गर्दन पर तिल आलस्य की निशानी है। कमर पर तिल हो तो बचपन सही बीतता है परन्तु जवानी से बुढ़ापे तक का सफर कष्टकारक होता है। अंगूठे पर तिल उत्तेजना की निशानी है। ऐसा व्यक्ति स्वभाव से तेज मिजाज का होता है। 


कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।


छाती पर तिल हो तो पुत्र प्राप्ति होती है।


जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है।


पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है।


मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।


जिसकी नाक पर तिल हो वह महिला रूपवान होती है पर घमंडी रहती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News