COVID 19: इस वैक्सीन के प्रयोग से कोरोना कभी नहीं करेगा आपके घर Enter
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 07:08 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
http://www.facebook.com/PunjabKesariDharam
आज कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर पूरे विश्व में रिसर्च चल रही है। जब तक इसका कोई ठोस वैक्सीन नहीं मिलता, जो इसे मजबूती से रोक सके तब तक आप अपने घर पर हिंदू शास्त्रों के अनुसार कुछ काम करें। अपने घर के वातावरण को पवित्र बनाए रखने के लिए और कोरोना की एंट्री को रोकने के लिए हर रोज़ सुबह शुद्ध देसी गाय का मूत्र पीएं। फिर घर के मुख्यद्वार से आरंभ करके सारे घर में इसका छिड़काव करें। ऐसा करने से वास्तु संबंधित समस्याएं भी समाप्त होंगी।
सनातन धर्म में धार्मिक अनुष्ठानों, धार्मिक संस्कारों एवं शुभ अवसरों पर बहुत सी सामग्रियों को प्रयोग में लाया जाता है। जिससे की देवी- देवताओं को प्रसन्न किया जा सके। वैसे तो सभी सामग्रियों का अपना-अपना महत्व होता है लेकिन घी अपना विशेष स्थान रखता है। काफी किस्म का घी बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है लेकिन गाय के दूध से बना घी ही देवी- देवताओं को अर्पण किया जाना चाहिए।
हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान प्राप्त है तथा सदैव गाय की पूजा की जाती है और उनमें 36 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय के घी का दीप अर्पित करना और प्रसाद भोग लगाने से देवी-देवता आति शीघ्र अपनी कृपा बरसाते हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर दृष्टि डालें तो 10 ग्राम गाय के घी से हवन करने से वायु-मंडल में औसतन 1 टन फ्रैश ऑक्सीजन का निर्माण किया जा सकता है शायद इसलिए हमारे ऋषि मुनियों ने मंदिरों में गाय के घी का दीपक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में इसका प्रयोग करने को कहा। इससे वातावरण में फैले परमाणु विकिरणों को हटाने की अद्भुत क्षमता होती है।
वास्तु विद्वान कहते हैं शाम के समय घर में केसर डाल कर गाय के घी का दीपक जलाने से रोगों का नाश होता है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कोरोना की रोकथाम का ये सबसे बेस्ट तरीका है।
दापंत्य की तकरार को प्यार में बदलने के लिए रात को सोने से पहले बर्तन धोने वाले स्थान को साफ करके गाय के घी का दीपक जलाएं।
सोमवार को शिवलिंग पर गाय का घी अर्पित करें। इससे शारीरिक बल प्राप्त होता है। जब तक लॉकडाउन चल रहा है, तब तक घर पर ही भगवान शिव के चित्र को देसी घी का भोग लगाकर सभी परिवार के सदस्य प्रसाद स्वरुप इसे ग्रहण करें।