आज के राशिफल से जानिए क्या है आपके लिए शुभाशुभ

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2015 - 08:25 AM (IST)

राशिफल गुरुवार 29.1.15, चंद्र वृष राशि और कृतिका नक्षत्र में, आज का शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक। 

मेष: दिन अनुकूल है। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य करेंगे। कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा रहेगी। परिवार संग आनंद में समय बीतेगा। प्रोपर्टी से आर्थिक लाभ होगा। 

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक

वृष: घटनाक्रम से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। स्वजनों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है। दैनिक कार्य अपूर्ण रहेंगे।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

मिथुन: अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलेगा। मित्रों और परिजनों से लाभ होगा। संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार यां नौकरी से धनप्राप्ति होगी।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक

कर्क: हर कार्य सरलता से पूरा होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति के योग हैं। घर की सज्जा में रुचि रहेगी। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है।  

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक

सिंह: सोच विचार में नया बदलाव आएगा। संकट काटने हेतु आध्यात्मिक और व्यक्तिगत प्रयास करें। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। निजी संबंध सहायक बनेंगे।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक

कन्या: समस्या के समाधान हेतु सलाह मशविरा करें। मन में नई स्फूर्ति का संचार होगा। उलझे मन में स्पष्ट तस्वीर उभर सकती है। व्यवसाय में विस्तार होगा। 

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक

तुला: दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। प्रेमी की संगत से आनंद मिलेगा। वस्त्र आभूषण की खरीदी के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

वृश्चिक: घर में सुखशांति रहेगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्द्धियों व शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक

धनु: संतान के स्वास्थ हेतु व्याकुल रहेंगे। कार्य असफलता से निराशा रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। साहित्य कला में रुचि रहेगी। प्रेमी से तालमेल बनेगा।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक

मकर: मनोस्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक क्लेश से खिन्न रहेंगे। छाती संबंधित विकार संभव है। मानहानि की संभावना है। दिन व्यग्रतापूर्ण बीतेगा।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल,  शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

कुंभ: मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन होने कि संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल,  शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

मीन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी बरतें। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिजनों से मनमुटाव होगा। खानपान में संयम रखें।

आपका शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक

प्रणेता: आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News