Falgun Amavasya: रात को करें ये काम, ऊपरी शक्तियां होंगी घर से बाहर

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Amavasya 2024: रविवार, 10 मार्च को फाल्गुण अमावस्या है। पुराणों के अनुसार, फाल्गुण में आने वाली ये अमावस्या भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। जिस तरह सूर्य देव प्रकाशित होकर प्रभात का आगाज करते हैं, उसी तरह चन्द्रदेव रात में अपनी चांदनी चारों ओर फैलाते हैं। अमावस्या की रात में चंद्र देव के दर्शन नहीं होते इसलिए नकारात्मकता सकारात्मकता पर हावी रहती है। इस काली रात में कुछ शुभ कर्म कर लेने से ऊपरी शक्तियां घर-परिवार पर अपनी प्रभाव नहीं डाल पाती और बदल सकती है आपकी तकदीर। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, अमावस्या की रात घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से मिलते हैं ढेरों लाभ। सर्वप्रथम अपने इष्ट देव को याद करते हुए सूर्यास्त के वक्त दीपक लगाने से घर में लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
घर के मंदिर में रात को दीपक लगाने से दैवीय शक्तियां मेहरबान रहती हैं।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
सूर्यास्त के बाद घर में लगे तुलसी के पौधे पर दीपक लगाने से सकारात्मक शक्तियां और देवी-देवता आकर्षित होकर वहीं अपना बसेरा स्थापित कर लेते हैं।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
मेन गेट के दोनों तरफ दीपक लगाएं, ऊपरी शक्तियां चाह कर भी घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
घर की छत पर दीपक लगाने से चारों ओर रोशनी का आगाज होगा। जिससे अमावस्या की काली रात भी पूर्णिमा जैसी प्रतित होगी। कोई भी बुरा साया अपना वर्चस्व स्थापित करने में नाकाम रहेगा।

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
घर के आस-पास जहां भी पीपल का पेड़ हो, वहां जाकर दीपक लगाएं। शनि देव प्रसन्न होंगे। 

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
अमावस्या को काले धागे में 8 गांठ लगाकर गले में पहनने से परेशानियों से राहत मिलती है। 

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya
संकटों से रक्षा के लिए शिवलिंग पर बर्फी, केला और काले तिल अर्पित करने के बाद बेलपत्र की माला चढ़ाएं। 

PunjabKesari Bhadrapada Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News