आज का गुडलक करेगा संतान की सुरक्षा

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 12:51 PM (IST)

आज सोमवार दी॰ 16.10.17 कार्तिक कृष्ण बारस को गोवत्स द्वादशी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वत्स वंश अर्थात गाय व बछड़े के पूजन का विधान है। गोवत्स द्वादशी में प्रदोष व्यापिनी तिथि को ग्रहण किया जाता है। गाय-बछड़े की अनुपलब्धता में गीली मिट्टी से बने गाय व बछडे़ को पूजा जाता है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है तथा इन्हीं में 33 कोटी देवी-देवता वास करते हैं। गाय से मिलने वाले दूध, घी, वर्धन आदि में सभी देवताओं के तत्त्व समाहित हैं। मान्यतानुसार इस दिन पहली बार श्रीकृष्ण वन में गाय-बछड़े को चराने गए थे तथा यशोदा ने गोपाल का श्रृंगार करके उन्हें गोचारण हेतु भेजा था। इस दिन गौधूली बेला में गाय व बछड़े का पंचोपचार पूजन कर भिगोई हुई चना दाल, मूंग, मोठ व बाजरे से भोज कराया जाता है। इस व्रत व पूजन में गेहूं व चावल वर्जित है। अतः काकून के चावल से पूजा करके मंत्राक्षत दिया जाता है। इस व्रत में गेहूं चावल व गाय के दूध का सेवन वर्जित है। इस विशेष पूजन, व्रत व उपाय से सभी सुखों की प्राप्ती होती है। निसंतान दंपत्ति को शीघ्र संतान की प्राप्ति होती है तथा संतान के सभी कष्ट रोग और पीड़ा दूर होती है।


विशेष पूजन विधि: श्री गोपाल व गौवत्स का पंचोपचार पूजन करें। नारियल तेल का दीपक जलाएं, चंदन से धूप करें, सफेद फूल चढ़ाएं, लाल चंदन से तिलक करें, काकून के चावल चढ़ाएं, व तथा भिगोई हुई चना दाल, मूंग, मोठ व बाजरे का भोग लगाएं तथा 1 माला विशिष्ट मंत्र जपें। पूजन के बाद गाय व बछड़े को चढ़ाया हुआ भोग खिलाएं।


पूजन मुहूर्त: शाम 16:25 से शाम 17:45 तक। (गौधूलि बेला)


पूजन मंत्र: ॐ श्रीवत्स-कौस्तुभ-धराय नमः॥


आज का शुशाशुभ

आज का अभिजीत मुहूर्त: दिन 11:43 से दिन 12:29 तक।


आज का अमृत काल: रात 23:47 से रात 01:23 तक।


आज का राहु काल: प्रत 07:51 से प्रातः 09:16 तक।


आज का गुलिक काल: दिन 13:31 से दिन 14:56 तक। 


आज का यमगंड काल: प्रातः 10:41 से दिन 12:06 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पूर्व व राहुकाल वास वायव्य में है। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान

आज का गुडलक कलर: ऑफ-व्हाईट।


आज का गुडलक दिशा: दक्षिण-पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ गोपालाय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: शाम 18:00 से शाम 19:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: सुखों की प्राप्ति हेतु श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए "लौकी" सफेद गाय को खिलाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: संतान के कष्ट दूर करने हेतु 5 बेसन के लड्डू संतान से वारकर काली गाय को खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: संतानहीनता से मुक्ति हेतु लड्डू गोपाल पर 5 केले चढ़ाकर गाय व बछड़े को खिलाएं।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे धनतेरस के मौके पर कुबेर भरेंगे आपकी खाली तिजोरी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News