मौनी अमावस्या: 3 साल बाद आया विशेष संयोग, दान बनाएगा धनवान

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2016 - 11:07 AM (IST)

शास्त्रों में पूर्णिमा और अमावस्या का अत्यधिक महत्व बताया गया है। साल में पड़ने वाली अमावस्या का नामकरण उनके वारों एवं भारतीय महीनों पर निर्भर करता है। इसी के संदर्भ में तीन साल बाद माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या और सोमवती अमावस्या का शुभ दिन दिनांक 8 फरवरी को पड़ रहा है। तीन वर्ष के अंतराल के बाद सोमवार के दिन श्रावण नक्षत्र में पड़ने से मौनी अमावस्या का शुभ वास हो रहा है। पूरे जीवन काल में पाण्डवों को सोमवती अमावस्या कभी नसीब नहीं हुई थी। यह अमावस्या मोक्ष प्राप्ति, पितृ शांति, काल सर्प योग शांति, अचल लक्ष्मी प्राप्ति और चन्द्रमा के विकार दूर करने हेतू उत्तम दिन है। 
 
आज है 2016 की पहली सोमवती अमावस्या, ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें कुछ खास 
 
इस शुभ दिन पर किया गया दान बनाएगा आपको धनवान
 
* स्वर्ण
 
* दूध में अपनी छाया देखकर काले कुत्ते को पिलाएं। सभी तरह की मानसिक परेशानियां दूर होंगी।
 
* कंबल
 
* तिल
 
* गाय को आटे में तिल मिलाकर रोटी दें, घर-गृहस्थी में सुख-शांति आएगी।
 
* सूखे या मृत कुएं में दूध बहाएं, सेहत ठीक रहेगी। रोग कोसों दूर रहेंगे।
 
* लक्ष्मी जी, शिव परिवार को चावल की खीर अर्पित करें धन-संपत्ती से भंडार भरेंगे।
 
आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News