ज्यादा नमक खाने के इस नुकसान से आप होंगे अनजान...

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 08:56 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक जरूरी है पर तय मात्रा से ज्यादा नमक का प्रयोग आपको कई बीमारियां भी दे सकता है। पी.जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ इन दिनों शहर के स्कूलों में सॉल्ट लिटरेसी कैंपेन चला रहा है जिसके तहत शहर के 8 स्कूलों में बच्चों को सॉल्ट एजुकेशन दी जाएगी। द जॉर्ज इंस्टीयूट ऑफ दिल्ली के सहयोग से इस कैंपेन का चलाया जा रहा है जिसे चाइल्ड राइट पैनेल ने चंडीगढ़ के स्कूलों में लॉन्च किया है। 

 

कैंपेन में पी.जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ भी अपनी भागीदारी कर रहा है। इसके तहत स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ का विभाग स्कूली बच्चों को नमक से होने वाले साइड इफैक्ट्स के बारें में जागरूक करेगा। स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ के हैड प्रो. राजेश कुमार की मानें तो नमक हमारे खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन तय मात्रा से ज्यादा नमक कई बीमारियों को न्यौता देता है। 

 

हाई ब्लड प्रैशर इससे होने वाली आम बीमारी है लेकिन कॉर्डिवैस्क्यूलर (दिल के रोगों) रोगों के साथ-साथ स्ट्रोक होने की आंशका भी ज्यादा नमक लेने के कारण बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों को इसके साइड इफैक्ट्स के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन सबसे बड़ी बात है यह कि इससे होने वाली बीमारियों का इलाज काफी मंहगा है। ज्यादातर लोग इसका खर्चा नहीं उठा पाते। यही कारण है जिसकी वजह से यह कैपेंन लॉन्च किया 
गया है।  

 

भारत में सबसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं नमक
1 से 7 सिंतबर तक शहर के 8 स्कूलों में यह कैपेंन चलेगा। प्रो. राजेश के मुताबिक यह कैंपेन न्यूट्रीशियन वीक का हिस्सा है। 6वीं, 7वीं व 8वीं क्लास के बच्चों को इस कैपेंन के तहत डाक्टर्स सॉल्ट एजुकेशन के बारे में बताएंगे। पी.जी.आई. स्कूल ऑफ पब्लिक की एडिश्रनल प्रोफैसर मनमीत कौर की मानें तो दूसरे देशों के मुकाबले भारत में नमक ज्यादा खाया जाता है। 

 

डब्लू.एच.ओ. के मुताबाकि 5एम.जी. नमक एक दिन में खाया जाना चाहिए। स्कूल ऑफ पब्लिक सि कैेपेंन के तहत पाइलेट स्टडी भी करेगा, जिसमें एक वर्ष बाद बच्चों में सॉल्ट एजुकेशन व उनमें सॉल्ट खाने में आई गिरावट भी दर्ज की जाएगी। प्रो. कौर के मुताबिक स्कूलों में इस कैेपेंन को शुरू करने की खास बात है कि बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों तक यह बात जल्दी व आसानी से पहुंचाई जा सकती है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News