ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 07:17 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): पोल्ट्री फार्म चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल को लहूलुहान हालत में सैक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मौली जागरां के रहने वाले राम अवध के तौर पर हुई है। वह नगर निगम कार्यालय में काम करता है और हादसे के समय ड्यूटी से घर लौट रहा था।

वहीं, पुलिस ने राम अवध की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपी ट्रक चालक की पहचान संगरूर के रहने वाले इंदरजीत शर्मा के तौर पर हुई है।

वीरवार देर शाम पीड़ित अपनी साइकिल पर घर वापिस लौट रहा था। अभी वह पोल्ट्री फार्म चौक पर ही पहुंचा था की, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसे लहूलुहान हालत में सैक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News