स्मॉग से पटरियों पर रेंग रहीं ट्रेनें
punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 09:53 AM (IST)
चंडीगढ़(लल्लन) : उत्तर भारत में स्मॉग के कहर के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रयाग से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 14217 निर्धारित समय से करीब 7 घंटे वहीं शताब्दी एक्सप्रैस निर्धारित समय से सिर्फ 1 घंटे लेट पहुंची। ट्रेनों के रेलवे स्टेशन पर लेट पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों स्टेशन में बैठकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।
ये ट्रेनें पहुंची निर्धारित समय से लेट
गाड़ी संख्या लेट समय
12311 6 घंटे लेट
14888 3 घंटे लेट
14217 7 घंटे लेट
14615 3 घंटे लेट
12011 2 घंटे लेट
22451 4 घंटे लेट