3 से 17 अक्तूबर तक फ्लाइट्स के संचालन समयसारिणी में बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 10:57 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने तथा मुरम्मत को लेकर इंडियन एयरफोर्स व एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नए नोटम के तहत एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के संचालन का समय सुबह 5.30 बजे की जगह सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। इसके बाद फ्लाट्स की लैंडिंग व उड़ान बंद करने के बाद रनवे की रिपेयरिंग व लंबाई को लेकर काम शुरू होगा। साथ ही 3 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक जबकि रविवार को एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद रहेगा। 

 

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट की ओर से नया नोटम आने के कारण कई एयरलाइंस कपंनियों ने 4 बजे के बाद की फ्लाइट्स की बुकिंग बंद कर दी है। अथॉरिटी की ओर से सभी फ्लाइट्स का शैड्यूल जारी करने के कारण यात्रियों तथा ट्रैवल एजैंसियां परेशान हो रही हैं। वहीं कहीं एयरलाइंस कपंनियों द्वारा की ओर से अपनी फ्लाइट्स का शैड्यूल जारी किया जा चुका है लेकिन अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई शैड्यूल जारी नहीं किया है। 

 

ट्रैवल एजैसियों के संचालको का कहना है कि 3 अक्तूबर से चंडीगढ़ से आने व जाने वाली किसी भी फ्लाइट की बुकिंग नहीं हो रही है। इस कारण काफी यात्री परेशान हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जल्द फ्लाइट्स का शैड्यूल ऑनलाइन करना चाहिए। 

 

कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव :
नए नोटम से फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयर इंडिया की मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट सुबह 5:50 बजे उड़ेगी जो सुबह 8:30 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। चंडीगढ़ से पुणे के लिए सुबह 9:10 बजे फ्लाइट उड़ेगी जो सुबह 11:40 बजे पुणे में लैंड करेगी। पुणे से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे उड़ेगी। 

 

चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शाम 3:30 बजे फ्लाइट उड़ेगी जो शाम 6:10 बजे मुंबई में लैंड करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रैस की शारजाह से आने वाली फ्लाइट 5 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे उड़ेगी जो दोपहर 2:20 बजे चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शारजाह के लिए यह फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे उड़ेगी और शारजाह में 5:05 पर लैंड करेगी। शारजाह से जाने और आने वाली इस फ्लाइट का शैड्यूल 28 अक्तूबर तक यही रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News