प्रेमी जोड़े की आत्महत्या के पीछे छिपा था यह कारण

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 11:28 AM (IST)

कालका (विजय): गत सोमवार को कालका बस स्टैंड के पीछे रेलवे लाइन पर दिल्ली से कालका आ रही शताब्दी एक्सप्रैस के आगे आत्महत्या करने के मामले में जी.आर.पी. ने जांच तेज करते हुए दो लोगों के खिलाफ आई.पी.सी के धारा 306/34 के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक अवतार के बैग में से एक पर्ची मिली थी, जिसमें पंजाब के जुलका जिला पटियाला निवासी दो लोगों पर आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की बेइज्जती करने की बात लिखी हुई थी। वहीं उक्त पर्ची में मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं लिखा गया है।  वीरवार को अम्बाला से आए जी.आर.पी. के डी.एस.पी. शीतल सिंह धारीवाल ने बस स्टाप के पीछे स्थित मौके का मुआयना किया। वह पहले जी.आर.पी. थाना पहुंचे और इसके बाद कालका जी.आर.पी. अधिकारियों के साथ मौके पर गए।

 

गत सोमवार को कालका बस स्टाप के पीछे दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रैस के आगे कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जी.आर.पी. को मृतक युवक का आधार कार्ड और फोन मौके पर मिला था जिससे मृतक युवक की शिनाख्त जिला कुरूक्षेत्र के गांव कमोड़ा निवासी अवतार सिंह (32) के रूप में हुई थी। मृतकों के परिजनो के कालका जी.आर.पी. थाना में पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला था कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक महिला राजविंद्र कौर (28) पटियाला जिला के गांव रोहाड़ की रहने वाली थी। राजविंद्र का पति ट्रक का चालक था और अवतार उसी ट्रक का परिचालक था। अवतार का राजविंद्र के घर आना-जाना था। दोनों पिछले 3-4 दिनों से घर से लापता थे। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस को भी दी गई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News