ये जनाब के सलमान खान के डिजाइनर, INIFD के स्टूडेंट्स को दिए ये खास टिप्स

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 08:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (आशीष): बॉलीवुड डिजाइनर और सलमान खान के एक्सक्लूसिव स्टाइलिस्ट एश्ले रिबेलो आज चंडीगढ़ पहुंचे। एश्ले रिबेलो ने सैक्टर-17 स्थित पार्क प्लाजा में आईनिफ्ड के 2016 के पासआऊट युवा डिजाइनरों को सम्मानित किया। उन्होंने आईनिफ्ड स्टूडैंट्स को यंग अचीवर्स और स्टूडैंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
 एश्ले ने बताया कि वह 10 सालों से बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान को ब्लैक कलर के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। एश्ले ने दबंग फिल्म के कलाकारों के कपड़े डिजाइन किए थे। वर्कशॉप के दौरान एश्ले रिबेलो ने स्टूडैंट्स को डिजाइन इंडस्ट्री के बारे में बताया कि कैसे वे अपना वेंचर शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के डिजाइनिंग की बारीकियों और अपनी अचीवमेंट्स की बातें शेयर की। इस वर्कशॉप में स्टूडैंट्स को फैशन डिजाइन प्रोसैस के विभिन्न चरणों को समझने का मौका मिला। एश्ले ने स्टूडेंट्स को विश्व में फैशन रुझानों के बारे में भी बताया। एश्ले के अनुसार कपड़े सिर्फ वह चीज नहीं होती जिनको आप अपने शरीर की त्वचा पर पहनते हैं बल्कि ये आपकी त्वचा ही होते है। आपको एक आऊटफिट के साथ ठीक वैसा ही दिखना चाहिए, जैसे कि आप उसके साथ पैदा हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News