पूर्व CM बादल पहुंचे अस्पताल, घायल हुए विधायकों से मिले

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 11:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल): वीरवार को पंजाब विधानसभा सैशन में हुई धक्कामुक्की के दौरान दो आप विधायक मंजीत सिंह व सरबजीत कौर जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अस्पताल में एडमिट विधायकों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में यह पहली ऐसी घटना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज पंजाब के इतिहास का काला दिन है, जब विधायकों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया है व उन्हें चोट पहुंचाई गई।

साथ ही महिला विधायक के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है जोकि सरासर गलत है। पगड़ीधारी विधायकों की धक्कामुक्की में पगडिय़ां उतरना कहीं भी गरिमा के हक की बात नहीं है। आप उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस घटना पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News