शहर की सड़कों में जल्द दौड़ेंगी सुपर लग्जरी बसें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 08:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (विजय): इलैक्ट्रिक बसों के साथ-साथ जल्द ही चंडीगढ़ की सड़कों पर सुपर लग्जरी बसें भी दौडेंग़ी। इस बारे में चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट ने केंद्र सरकार को प्रोपोजल भेज दिया है। अभी तक चंडीगढ़ में ऑर्डिनेरी और ए.सी. बसें ही चल रही हैं लेकिन एक भी सुपर लग्जरी बस को प्रशासन ने नहीं खरीदा। अब प्रशासन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.) मोड पर इन बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है, जो प्रोफिट शेयरिंग पर आधारित होगा। खास बात यह है कि लॉन्ग रूट की बजाय ये बसें लोकल रूट पर भी चलाने की प्लाङ्क्षनग है। इसके अलावा करीब 200 बसों को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) जल्द ही खरीदने जा रहा है। 

इससे पहले भी प्रशासन ने करीब 50 नई बसें खरीदी थीं पर इसके बावजूद लोकल रूट पर पैसेंजर्स को बस के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में सी.टी.यू. की बसें 74 रूट्स पर चल रही हैं, जिनमें से 69 रूट दिन के समय के हैं और 5 रूट रात के। सी.टी.यू. की लोकल बसें चंडीगढ़ को पंचकूला और मोहाली से कनैक्ट करती हैं और इनमें रोजाना करीब 2 लाख लोग सफर करते हैं। अधिकारियों के अनुसार शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है, जिससे लोग अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। मौजूदा समय में सी.टी.यू. के पास लगभग 450 बसें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News