SSP निलांबरी पहुंची देव समाज कॉलेज, स्टूडेंट्स ने कहा...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सैक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज में एस.एस.पी. निलांबरी जगदाले ने कॉलेज की छात्राओं के साथ इंट्रैक्शन की। इस दौरान छात्राओं ने एस.एस.पी. से प्रश्न भी किए। छात्राओं ने एस.एस.पी. से कहा कि वह अपने आपको अब चंडीगढ़ में पहले से असुरक्षित महसूस करती हैं, जबकि चंडीगढ़ हमेशा से ही लड़कियों के लिए सुरक्षित होने के लिए जाना जाता था।

 

छात्राओं नें बताया कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले लड़के नहीं बल्कि बूढ़े ज्यादा होते हैं और यदि 100 नंबर पर कॉल की जाए तो वहां से जल्दी रिस्पांस नहीं मिलता है। छात्राओं के सवालों पर एस.एस.पी. ने कहा कि किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ होती है तो उसे पब्लिक प्लेस पर आकर 100 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी। 

 

पुलिस आई और स्थिति का जायजा लेकर चली गई :
ग्लैक्सी नामक छात्रा ने एस.एस.पी. को बताया कि एक बार सैक्टर-17 में कुछ लड़कों द्वारा उससे बदतमीजी की गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया, लेकिन उस समय पुलिस कर्मी केवल स्थिति का जायजा लेकर वहां से निकल गए। इस पर एस.एस.पी. ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News