पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम को मिल रहा अच्छा रिस्पांस, 7 कंपनियां 28 को देगी प्रैजैंटेशन

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : शहर को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम को भी कंपनियों का अच्छा रिस्पांस मिला है। अगर सब कुछ समयानुसार चलता रहा तो आने वाले 1 महीने में यह नया सिस्टम चंडीगढ़ में लांच करने का प्रोसैस शुरू कर दिया जाएगा। पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम के लिए कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट मांगे गए थे। जिसके तहत सात कंपनियां 28 अप्रैल को प्रैजैंटेशन देंगी। 

 

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सी.एस.सी.एल.) द्वारा इस प्रोजैक्ट को शहर में साइकिलिंग कल्चर प्रोमोट करने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अन्य विकल्प देने के तौर पर लांच किया जा रहा है। 28 अप्रैल को प्रैजैंटेशन के बाद प्रोपोजल की डिटेल जानकारी हासिल की जाएगी। जिसके बाद एक कंपनी को फाइनल करके प्रोजैक्ट शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के प्रोपोजल में चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर को सबसे पहले साइकिलिस्ट फ्रैंडली बनाने का फैसला लिया था। 

 

10 हजार साइकिल होंगी लांच :
प्रोजैक्ट के तहत शहर में लगभग 10 हजार साइकिल्स उतारने की योजना है। यही नहीं, इन साइकिल्स को रखने के लिए 600 जगहों पर साइकिल स्टैंड भी बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस पूरे सिस्टम को लोगों के लिए सुरक्षित बनाए रखने के लिए जी.पी.आर.एस. की मदद ली जाएगी। यही नहीं, हरेक साइकिल को मॉनीटर करने के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार शुरुआत में सैक्टर-17 प्लाजा, सुखना लेक, बस स्टैंड, पंजाब यूनिवर्सिटी और रोज गार्डन को जोड़ता हुआ एक लिंक तैयार किया जाएगा। जिसमें ये साइकिल्स चलाई जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News